Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — ऑनलाइन सट्टे का खुला राज,व्हाट्सएप से चल रहा था कारोबार,,भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार,,

कांकेर 2 अगस्त 2026:— कांकेर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और 5 हजार रुपये नकद सहित कुल 46 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर खेल मैदान के पास एक युवक मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए वर्ली मटका और अन्य ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सद्दाम हुसैन 32 वर्ष निवासी बागोडार, जिला कांकेर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन, प्लेटिना मोटरसाइकिल और 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जुआ, सट्टा, नशा या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.