Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — मेले में कांकेर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चों को दी सुरक्षा की जानकारी

कांकेर 22 अप्रैल 2026:— कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडे में आयोजित वार्षिक मेले में पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर खास अभियान चलाया। यह कार्यक्रम “मोर मितान” योजना के तहत किया गया।पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर महिला रक्षा टीम ने मेले में पहुंचकर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए शराब के नुकसान, सड़क सुरक्षा, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में आसान भाषा में समझाया गया। साथ ही महिलाओं और बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट जैसी जरूरी बातों की जानकारी दी गई।महिला रक्षा टीम ने सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) का डेमो भी दिखाया, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर खुद की रक्षा कर सकें।

 

इसके अलावा “अभिव्यक्ति एप” के बारे में जानकारी देकर लोगों को ऑनलाइन शिकायत करने का तरीका बताया गया और 44 से ज्यादा लोगों के मोबाइल में यह एप डाउनलोड कराया गया।पुलिस ने शिकायत पेटी के बारे में भी बताया, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या संदिग्ध जानकारी गुप्त रूप से दे सकता है।

कांकेर पुलिस ने लोगों से कहा है कि नशे से दूर रहें, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 और महिला हेल्पलाइन 9479155925 पर संपर्क करें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.