NH-30 पर बड़ा हादसा टला: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 30 फीट तक घसीटा, पिता-पुत्र सुरक्षित

कांकेर 14 अप्रैल 2026:— कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया। चारामा थाना क्षेत्र के पास सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और करीब 30 फीट तक घसीटते हुए ले गया।
बताया जा रहा है कि कार में पिता और पुत्र सवार थे, जो रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार काफी दूर तक घिसटती रही, लेकिन गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। इस हादसे में पिता के हाथ में हल्की चोट आई है, जबकि दोनों सुरक्षित हैं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चारामा पुलिस तुरंत पहुंची और हालात को संभालते हुए यातायात को फिर से सुचारू किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।यह घटना एक बार फिर सावधानी से वाहन चलाने और सड़क नियमों का पालन करने की जरूरत को दिखाती है।
Live Cricket Info






