Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

बालोद में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बालोद (छत्तीसगढ़)। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिला बालोद में संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला बालोद में निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके अनुभव, सामाजिक सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गंगा निषाद — जिलाध्यक्ष

अधिवक्ता डी. देशमुख — जिला महासचिव

दानी साहू — जिला उपाध्यक्ष

नरेन्द्र साहू — जिला संगठन मंत्री

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया गया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि जिला बालोद में यह नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और आने वाले समय में जनआंदोलनों, सामाजिक सरोकारों एवं विकास के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.