Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—  NH-30 पर भीषण हादसा – बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल,

CG—  NH-30 पर भीषण हादसा – बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल,

कांकेर/कोण्डागांव 13 अप्रैल 2026:—कांकेर जिले से सटे केशकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड (दादरगढ़ के पास) नेशनल हाईवे-30 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह हादसा 13 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कंपनी की यात्री बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जगदलपुर से कांकेर की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों सड़क से नीचे उतरकर एक ही पेड़ से जा टकराए। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद बस का चालक अंदर फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इस दुर्घटना में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से कांकेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव और कांकेर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना के बाद NH-30 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.