कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बड़ी सफलता, ACM रैंक की महिला नक्सली ढेर; लंबे समय से थी वांछित

कांकेर 13 अप्रैल 2026। जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान ACM रैंक की महिला नक्सली रूपी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि रूपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर थी और उसके खिलाफ कई नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे।
पुलिस द्वारा लगातार आत्मसमर्पण की अपील के बावजूद वह सक्रिय बनी हुई थी। बस्तर क्षेत्र में बड़े नक्सली कैडर के लगातार खत्म होने या सरेंडर करने के बाद रूपी को प्रमुख सक्रिय कैडर माना जा रहा था।
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी बताया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






