CG — पहले इंस्टाग्राम से किया दोस्ती,,फिर नाबालिक का अपहरण कर किया दुष्कर्म,, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,,

कांकेर 21 मार्च 2026:- थाना चारामा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती कर उसे अपने झांसे में लिया और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा 24 दिसंबर 2025 को थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर अपराध क्रमांक 171/2025, धारा 137(2), 64, 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित किया और कार्रवाई करना शुरू कर दिया,विवेचना के दौरान नाबालिग को बरामद कर उसके कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा निवासी सतना, मध्यप्रदेश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी का लोकेशन पुणे महाराष्ट्र में मिला, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता करते समय सावधानी बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित किया जा रहा है, जिसमें सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
Live Cricket Info






