CG — शादी से इनकार बना हत्या की वजह, युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट,शव झाड़ियों में फेंका, तीन महीने बाद हत्याकांड का खुलासा,दो सहयोगी मित्र गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर, 👇

कांकेर/ पखांजूर 31 जनवरी 2026:- कांकेर पुलिस ने तीन महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। दिनांक 22 जनवरी 2026 को ग्राम बड़े कापसी में खेत के पास झाड़ियों से एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने की सूचना सरपंच द्वारा थाना पखांजूर में दी गई थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और सीन ऑफ क्राइम यूनिट, डॉग स्क्वॉड व डॉक्टरों की टीम से मौके की जांच कराई गई। जांच के दौरान आसपास मिले सामान और गुमशुदगी रिकॉर्ड के आधार पर कंकाल की पहचान गुम इंसान कुमारी संगीता उसेण्डी के रूप में हुई।
मृतका के परिजनों के बयान और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आम साहडोंगरी निवासी दिनेश दुग्गा से पूछताछ की। पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह संगीता से शादी नहीं करना चाहता था, इसी कारण 16 नवंबर 2025 की रात उसे मिलने के बहाने घर से बुलाकर खेत में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया और सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए गए।
पुलिस ने आरोपी दिनेश दुग्गा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आगे की जांच में दूसरे आरोपी को मुंबई के बोरीवली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में एक आरोपी नाबालिक निकला, जबकि तीसरे आरोपी समनदीप पन्ना को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से घटना का रीक्रिएशन कराया गया। आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।
Live Cricket Info









