Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — माचपल्ली-आरमझोरा जंगल मुठभेड़,तेलंगाना कैडर की अंतिम महिला नक्सली रूपी रेड्डी ढेर, 5 लाख की थी इनामी,,30 से अधिक नक्सल घटनाओं में रही है शामिल 

कांकेर, 13 अप्रैल 2026:— छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी रूपी रेड्डी को मार गिराया गया है, जिसे बस्तर इलाके में तेलंगाना कैडर की अंतिम सक्रिय नक्सली बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माचपल्ली, आरमझोरा-हिदूर जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर 12 अप्रैल को डीआरजी (DRG) टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। 13 अप्रैल की सुबह जवानों और माओवादियों के बीच आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक महिला नक्सली मारी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृत नक्सली की पहचान एरिया कमेटी सदस्य (ACM) रूपी रेड्डी के रूप में की गई है, जो परतापुर एरिया कमेटी से जुड़ी हुई थी और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि वह करीब 30 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रही थी, जिनमें हत्या, आगजनी और सुरक्षाबलों पर हमले शामिल हैं।

मौके से बरामद सामग्री:—मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है, जिसमें –1 नग 9 एमएम पिस्टल, मैग्जीन व 8 राउंड,4 डेटोनेटर,2 वॉकी-टॉकी,1 टिफिन बम,1 मोबाइल फोन,17 हजार रुपये नकद,पेनड्राइव, मेमोरी कार्ड एवं अन्य नक्सली साहित्य शामिल है

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीमों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक राखेचा ने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र में आम जनता की सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं और इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

वहीं, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने शेष माओवादी कैडरों से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों। सरकार आत्मसमर्पण करने वालों के लिए बेहतर और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रूपी रेड्डी की मौत को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इससे क्षेत्र में सक्रिय अन्य माओवादी भी अब आत्मसमर्पण की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.