Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — गर्मी के कारण बच्चे ने बस में की उल्टी, गुस्साए कंडक्टर ने पीट-पीटकर हाथ से करवाई सफाई, परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस कंडक्टर नीरज मिश्रा गिरफ्तार

 कांकेर, 21 अप्रैल 2026:— कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक से एक अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्चे के साथ बस कंडक्टर द्वारा मारपीट की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे की है। चारामा निवासी तीन बच्चे कांकेर में क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर मनीष ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG07E7801 से चारामा लौट रहे थे।

यात्रा के दौरान गर्मी के कारण एक बच्चे को बस में उल्टी हो गई। आरोप है कि बस कंडक्टर नीरज मिश्रा ने बच्चों को गंदी गालियां देते हुए जबरन उल्टी साफ करवाई। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्चे से बिना कपड़ा दिए हाथ से ही सफाई करवाई और मारपीट भी की।

बताया गया कि बस को स्टैंड में न रोककर करीब 500 मीटर आगे रोका गया और कंडक्टर ने धमकी दी कि जब तक सफाई नहीं होगी, तब तक बच्चे को बस से उतरने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

घटना के बाद व्यापारी संघ चारामा ने थाने में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बस कंडक्टर नीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

इस घटना को लेकर चारामा क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.