CG …11 अप्रैल को गट्टासिल्ली में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का 70 वां वार्षिक महासभा,समाज के पदाधिकारियों ने CM विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण!!

धमतरी,9 अप्रैल 2026। धमतरी ज़िले के नगरी वनांचल क्षेत्र के गौरव ग्राम गट्टासिल्ली में अगामी 11 अप्रैल यानी शनिवार को तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का महाधिवेशन,वार्षिक महासभा 2026 का आयोजन होना है।
बताया गया कि गट्टासिल्ली के पुराने मंडी प्रांगण और रीपा भवन में होने वाले इस सम्मेलन के लिए तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज नगरी और आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादक बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम की अगुवाई में वार्षिक सम्मेलन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन एवं जलवायु पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप को निज निवास राजधानी रायपुर पहुंचकर आमंत्रित किये।
आदिवासी समाज की भावभरा आमंत्रण को मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने सहज स्वीकार किया,
इस दौरान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विकास मरकाम,आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव,महासचिव नरेश छेदैया,सुरेश ध्रुव कोषाध्यक्ष तहसील समाज नगरी,सियाराम नेताम अध्यक्ष गट्टासिल्ली,संजय मरकाम अध्यक्ष युवा प्रभाग सहीत अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।
Live Cricket Info






