Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — पांच साल बाद परिवार के 4 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी, मंदिर में समाज की मौजूदगी में अपनाई मूल परंपरा

कांकेर 8 अप्रैल 2026:— कांकेर नगर के राजापारा वार्ड में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों ने करीब पांच साल बाद अपने मूल धर्म में वापसी की है। यह पूरा घटनाक्रम स्थानीय सिहवाहनी माता मंदिर में समाज प्रमुखों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहां परिवार ने स्वेच्छा से अपने मूल धर्म को पुनः स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में समाज के लोग भी मौजूद रहे और पूरे विधि-विधान के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से ईसाई समाज से जुड़े हुए थे। उस समय परिवार में लगातार बीमारी और परेशानियों का दौर चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया था। हालांकि, समय के साथ परिस्थितियां बदलने लगीं और बच्चों के बड़े होने के साथ समाज से दूरी बनाए रखना कठिन हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार का दबाव नहीं था, बल्कि उन्होंने स्वयं अपनी इच्छा से समाज प्रमुखों की मौजूदगी में मंदिर पहुंचकर मूल धर्म को अपनाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिवार के सदस्य सुखदेव यादव ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने पहले धर्म परिवर्तन किया था, लेकिन इस दौरान वे अपने समाज और परंपराओं से पूरी तरह कट गए थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अपने लोगों और सामाजिक रीति-रिवाजों से दूर रह पाना संभव नहीं हो सका, जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार के साथ मूल धर्म में लौटने का फैसला लिया। उनके अनुसार अब परिवार पहले से ज्यादा संतुष्ट और खुश है।

वहीं समाज प्रमुख नंदकिशोर यादव ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद से यह परिवार समाज से दूर हो गया था और सामाजिक रिश्तों में भी दूरी आ गई थी। समाज द्वारा पहले भी उन्हें समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय उन्होंने बात नहीं मानी। अब जब परिवार ने पुनः मूल धर्म में वापसी की है, तो समाज उन्हें पूरी तरह स्वीकार कर रहा है और उनके इस निर्णय का स्वागत किया गया है।

गौरतलब है कि जिले में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई धर्मांतरित परिवार अपने मूल धर्म में वापसी कर चुके हैं। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो समाज और परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाती हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.