Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग पूरी,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के प्रयास से काजल नदी में पुल निर्माण के 6 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति,लोगों में उत्साह!!

धमतरी, 9अप्रैल 2026। जिले के वनांचल क्षेत्र में ग्रामीणों की चीर प्रतीक्षित काजल नदी में पुल निर्माण की मांग को आखिरकार स्वीकृति मिल ही गई,गौरतलब है कि इस नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए ग्रामीण बीते क़रीब 25 वर्षों से मांग कर रहे थे,जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष लगातार प्रयासरत थे, वहीं अब उनके अनुशंसा अनुशंसा पर धमतरी जिले के नगरी-जबर्रा मार्ग स्थित काजल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख की स्वीकृति मिल गई है जिसके बाद वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है,प्रस्तावित पुल के निर्माण के बाद नगरी से गरियाबंद की दूरी घटकर लगभग 35 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि वर्तमान में यह दूरी करीब 50 से 60 किलोमीटर या उससे ज्यादा है,दूरी कम होने से समय और ईंधन की बचत के साथ-साथ आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

काजल नदी में पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरूण साव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार विकास की पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है, सरकार प्रदेश और लोगों की विकास को लेकर बहुत ही प्रतिबद्ध है, लिहाजा ग्रामीणों की मांग पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनको आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके इसलिए काजल नदी में पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख की स्वीकृति दे दी है।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, रवि दुबे, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा और विकल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पुल निर्माण की स्वीकृति से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है,स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और व्यापार एवं आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.