राजधानी रायपुर में जय प्रकाश गावड़े की पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से आत्मीय मुलाकात

रायपुर/कांकेर। कांकेर जिले के युवा नेता जय प्रकाश गावड़े ने राजधानी रायपुर में दीपक बैज से सौजन्य भेंट कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के दौरान जय प्रकाश गावड़े ने जिले की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी साझा की। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
जय प्रकाश गावड़े ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा युवाओं की भूमिका को और सशक्त किया जाएगा। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Live Cricket Info






