तांसी गांव में महिला ने लगाई फांसी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, ग्रामीणों ने….

कांकेर, 3 अप्रैल 2026। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तांसी में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान ऊषा जुर्री के रूप में हुई है, जिसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
चारामा पुलिस के अनुसार, महिला मंगलवार शाम करीब 8 बजे अपने घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव से लगे पहाड़ी जंगल में खोजबीन शुरू की गई।
तलाशी के दौरान महिला का शव शुक्रवार को जंगल में एक कुसुम पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत चारामा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Live Cricket Info






