Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन,,गांजा तस्कर और नशीली सिरप बेचने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांकेर 3 अप्रैल 2026:- कांकेर जिले में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नशीली सिरप, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए हैं।

पहले मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम देवकोगेंरा मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.60 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आर्यन श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरे मामले में पुलिस ने नशीली प्रतिबंधित सिरप के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी धमतरी से सिरप लाकर कांकेर में बेच रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हर्ष कदम, आकाश गजभिये और मनीष सिंह राठौर को पकड़ा। उनके कब्जे से कुल 15 नग नशीली सिरप और 3 मोबाइल जब्त किए गए। साथ ही धमतरी स्थित मेडिकल दुकान पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बिना डॉक्टर पर्ची के प्रतिबंधित सिरप बेचकर अवैध लाभ कमा रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

कांकेर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.