Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – ब्रेकिंग : 3 आरोपी अरेस्ट, भरमार बंदूक से करते थे जंगली सूअर का शिकार,उड़ीसा के तीन शिकारी गिरफ्तार, बंदूक और कुल्हाड़ी भी जब्त…*

धमतरी/गरियाबंद,12 फरवरी 2026। भरमार बंदूक से जंगली सुअर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को पुलीस साइबर सेल और वन विभाग की टीम ने उड़ीसा के तीन आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, साथ उनके पास से एक नग भरमार बंदूक और कुल्हाड़ी भी जब्त किया गया है, वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते माह 15 जनवरी 2026 को वन्यप्राणी जंगली सुअर के अवैध शिकार प्रकरण का उड़ीसा राज्य के तीन फरार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को वन परिक्षेत्र दक्षिण उदंती के वन अमला के द्वारा पकड़ लिया गया।

प्रकरण के मुख्य आरोपी गुप्ताराम व. फरसराम, जाति गोंड़ उम्र 42 वर्ष, ग्राम टांगापानी एवं भादुराम पिता बीकोराम, जाति गोड़, उम्र 40 वर्ष, ग्राम गाजीमुड़ा, राजमन पिता कन्हैया, जाति रावत, उम्र 30 वर्ष, ग्राम टांगापानी, के कथन में जंगली सुअर के अवैध शिकार मे 02 नग भरमार बंदुक का उपयोग किया गया था, गुप्ताराम के पास से दिनांक 20.01.2026 को 01 नग मरमार बंदुक जप्त किया गया है, चैनुराम व. बासनी, जाति गोड़, उम्र 50 वर्ष, ग्राम मेटपारा, उड़ीसा के घर एवं बाड़ी का वन परिक्षेत्र रायघर (ओडिशा) एवं उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के वन अमलों के द्वारा सर्च वारंट जारी कर विधिवत तलाशी लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तलाशी में 01 नग भरमार बंदुक पाया गया। जिसे वन परिक्षेत्र रायघर के वन अमलों के द्वारा जप्ती किया गया, जप्ती उपरांत जप्त किये गये 01 नग भरमार बंदुक को बन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती के सुपूर्द में दिया गया,आरोपी चैनुराम को जंगली सुअर के अवैध शिकार के घटना स्थल का सिनाख्त कराया गया। विवेचना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सोनवानी वनपाल के द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,27,29,31,34 (3) 50,51 के तहत् (1) चैनुराम व. बासनी, जाति गोंड, उम्र 50 वर्ष, ग्राम मेटपारा, (2) दामू व. लक्ष्मण, जाति गाँड़, उम्र 58 वर्ष, ग्राम टीमनपुर, (3) सबसिंह 4. सखाराम, जाति गोंड़, उम्र 41 वर्ष, ग्राम टीमनपुर पोस्ट गोना, थाना तह. रायघर, जिला-नवरंगपुर (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 12.02.2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद (छ.ग.) के आदेश अनुसार 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया।

उक्त कार्यवाही में गरियाबंद पुलिस के साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद की टीम गोपाल कश्यप (नोडल एंटी पोचिंग टीम), चन्द्रबली ध्रुव (परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती), वन रक्षक वीरेंद्र ध्रुव, सूर्यदेव जगतवंशी, ललिता मरकाम, पामेश्वरी नेताम, पुरुषोत्तम, उदयराम यादव, अनूप जांगडे, शाहरुख खान (बाहन चालक), रोशन चंद्राकर एवं वन परिक्षेत्र रायघर उड़ीसा के वन अमला का योगदान रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.