Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — डेडलाइन के दिन कांकेर में 2 नक्सलियों का सरेंडर, AK-47 के साथ पहुंचे पुलिस के पास,अपने साथियों को मुख्यधारा में आने की अपील,,

कांकेर 31 मार्च 2026:- कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन की तय डेडलाइन के दिन एक बड़ी सफलता सामने आई है। जिले में 2 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। खास बात यह रही कि दोनों नक्सली अपने साथ एक AK-47 हथियार भी लेकर पहुंचे, जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान PPCM शंकर और PM हिडमा डोडी के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय थे और अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक कांकेर, निखिल राखेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 दिनों में कुल 9 माओवादी पहले ही सरेंडर कर चुके थे, और आज 2 और नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य सक्रिय माओवादी कैडरों से संपर्क कर उन्हें भी मुख्यधारा में लाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

वहीं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि शेष बचे माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण कर पुनर्वास योजना का लाभ लेने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। उन्होंने अपील की कि वे हिंसा का मार्ग त्यागकर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाएं।

हालांकि डेडलाइन के बावजूद कांकेर के जंगलों में अब भी करीब 15 नक्सलियों के सक्रिय होने की जानकारी सामने आ रही है, जिससे यह साफ है कि पूरी तरह नक्सलवाद खत्म होने में अभी और प्रयास की जरूरत है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने भी अपने साथियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में लौट आएं।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च से 31 मार्च के बीच सरेंडर करने वाले सभी 11 माओवादी कैडरों का पुनर्वास और सामाजिक पुनःएकीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.