Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर ब्रेकिंग : नकली नोटों का बड़ा जखीरा बरामद, 6 लाख 50 हजार रुपए के फर्जी नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

कांकेर 15 मई 2026 :— कांकेर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड से पुलिस ने एक आरोपी को करीब 6 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 रुपए के बड़ी संख्या में फर्जी नोट बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने घर में ही नकली नोट छापने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने नकली नोट छापकर बाजार में चलाने की योजना बनाई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर नजर रखी और नए बस स्टैंड इलाके में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली नोटों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने नोट छापने में इस्तेमाल किए गए सामान और मशीनों को भी जब्त किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कब से नकली नोट छाप रहा था और इस मामले में कोई अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। मामले की जांच जारी है।

इस मामले में कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने बताया कि कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कई बार नकली नोट खपाने की कोशिश कर चुका था। आरोपी नोटों को दोनों तरफ से प्रिंट करता था और पिछले करीब छह महीने से यह काम कर रहा था। आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वह एक पेज में एक जैसे कई नोट प्रिंट कर उसे बारीक काट कर निकलता था

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांकेर निवासी युगल नाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके कारण उसने नकली नोट छापने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.