Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

नेशनल हाईवे 30 पर सब्जियों से भरा माजदा वाहन पलटा, सड़क पर बिखरे खीरा-मिर्च; मदद के बजाय लोग ले जाते दिखे सामान

चारामा, कांकेर, 07 मार्च 2026। नेशनल हाईवे 30 पर जैसाकर्रा स्थित नेचर पार्क के पास शुक्रवार को एक सब्जियों से भरा माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए घायल चालक व उसके साथी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार माजदा वाहन में बड़ी मात्रा में खीरा और मिर्च लोड था। अचानक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पूरा सामान सड़क पर बिखर गया। वाहन पलटने की वजह से चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को हल्की चोटें आईं, जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे के बाद सड़क पर खीरा और मिर्च बिखर जाने से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे समय में जहां लोगों को मानवता दिखाते हुए घायल लोगों की मदद करनी चाहिए थी और सड़क से सामान हटाने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए था, वहीं कई लोग दुर्घटना का फायदा उठाते हुए सड़क पर बिखरे खीरा और मिर्च को उठाकर अपने साथ ले जाते दिखाई दिए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और दुर्घटना की स्थिति को संभालने में लगे हुए थे, लेकिन कुछ लोग इस स्थिति का गलत फायदा उठाते नजर आए। बाद में चारामा पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद भीड़ को हटाया गया और सड़क पर बिखरी सब्जियों को इकट्ठा कर रास्ता साफ कराया गया, ताकि यातायात फिर से सामान्य हो सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं के समय संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दें। ऐसे समय में पीड़ितों की मदद करना और प्रशासन का सहयोग करना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है, जबकि दुर्घटना का फायदा उठाना न केवल अनैतिक है बल्कि समाज के लिए गलत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.