Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – नगरी में वीबी जी रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने किया योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान…

धमतरी,11 फरवरी 2025।वीबी जी रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक ऐसा प्रयास जो भारत में खुशहाली और समृद्धि के नये द्वार खोलगी। सशक्तिकरण,विकास, कन्वर्जेंस और सैचुरेशन के प्रबल सिद्धांत के साथ योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं गजेन्द्र सिंह ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत नगरी द्वारा आयोजित आदिवासी हल्बा समाज भवन नगरी में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा की अध्यक्षता ,अजय कुमार ध्रुव सभापति वन जिला पंचायत, श्री हृदय राम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, शुभम यदु मुनेन्द्र ध्रुव सदस्य जनपद पंचायत,श्री उत्तम नेताम सरपंच राजपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वीबी जी रामजी योजना की रूपरेखा, पात्रता, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना था ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा ग्रामीणों ने पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में सहभागिता की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां दंतेश्वरी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। रोहित बोर्झा सीईओ जनपद पंचायत नगरी के स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की महती योजना वीबी जी रामजी योजना समाज के कमजोर, वंचित वर्ग के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इसके लिए आवश्यक है कि योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचे और लोग जागरूक होकर स्वयं आगे आएं।

श्री सार्वा ने कहा कि पंचायतों को सशक्त करने, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। वीबी जी रामजी योजना इसी कड़ी का एक सशक्त माध्यम है जिससे जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने उपस्थित सरपंच , सचिव, रोजगार से अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र लोगों को भी योजना की जानकारी दें तथा आवेदन प्रक्रिया में उनकी मदद करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से गांव-गांव जाकर योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र हितग्राही छूट न जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीन पर अंतिम क्षेत्र तक दिखाई देगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत वन सभापति अजय कुमार ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि सर्व समाज एवं पंचायतों के विकास के लिए योजनाओं की सही जानकारी और समय पर लाभ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र परिवार योजनाओं से वंचित रह जाते हैं जिसे दूर करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं,श्री ध्रुव ने कहा कि वीबी जी रामजी योजना के माध्यम से शासन सीधे तौर पर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को भी इस योजना से जुड़कर तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वीबी जी रामजी योजना समाज के हर वर्ग के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।

श्री गोटा ने कहा कि नगरी क्षेत्र में आदिवासी आबादी अधिक है और ऐसे में योजनाओं का सही क्रियान्वयन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ हितग्राहियों की समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित समाधान करें,उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों में न पड़ें और सही जानकारी के लिए पंचायत या संबंधित कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद पंचायत हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

हृदय राम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने वीबी जी रामजी योजना की विस्तृत जानकारी दी । योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। उपस्थित सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक ने भी अपनी जिज्ञासाएं रखीं जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया,कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा,कार्यक्रम का संचालन डुमन लाल ध्रुव प्रचार-प्रसार अधिकारी जिला पंचायत एवं आमंत्रित अतिथियों के प्रति आयुष झा कार्यक्रम अधिकारी ने आभार व्यक्त किया ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.