*CG… जब हनुमान जयंती पर दूरस्थ वानांचल क्षेत्र खुदूर पानी पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्रामीणों से हुए रूबरू,टीना शेड निर्माण के लिए किए भूमिपूजन,लोगों में उत्साह..!!*

धमतरी,3 अप्रैल 2026। गुरुवार को पूरे अंचल में धूमधाम से हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया,इस पावन मौके पर जिले के दूरस्थ अंचल वनांचल क्षेत्र खुदुरपानी में मानसगान, रामायण एवं मां शीतला माता मंदिर के सामने टीना शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्यअतिथि रहे।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी ने भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था और समर्पण रखा,उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में श्रद्धा और सेवा भाव को अपनाना चाहिए,उन्होंने कहा कि टीना शेड के निर्माण से गांव में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा।
ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीना शेड गांव के कई कार्यों में सहायक सिद्ध होगा और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,इस अवसर पर ग्राम समिति के संरक्षक शत्रुघन यादव, सरपंच मुकेश्वरी छेदैहा ,ग्राम समिति अध्यक्ष मानिक राम साहू, बलदाऊ यादव, रामजी यादव, बलराम यादव, पांचो बाई सहित ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
गौरतलब है जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा जिले और क्षेत्र की विकास को लेकर प्रतिबद्ध है,लिहाजा आए दिन वह किसी ना किसी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में पहुंचकर वहां लोगों से रूबरू होकर उनसे संवाद करते हैं,साथ ही लोगों के हित में सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जानकारी भी साझा करते हैं,ताकि हर एक पात्र व्यक्ती को योजनाओं का लाभ मिल सके।
Live Cricket Info






