Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : कांकेर में जवानों को मिली बड़ी सफलता,सर्चिंग के दौरान गटटाकाल के जंगल में मिला 3 किलो का IED, BDS की टीम ने किया डिफ्यूज…

कांकेर,6 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर से भले ही नक्सलवाद का नासूर खत्म हो गया है, लेकिन उनके द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगल में डंप किए विस्फोटक सामग्री आज भी सुरक्षित मौजूद है,जिसे सुरक्षाबल के जवानों द्वारा बरामद कर डिफ्यूज किया जाता रहा है, वहीं अब नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी इलाके से लगभग 03 किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया, बीडीएस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उक्त IED को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, एसपी कांकेर निखिल राखेचा एवं सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा रणधीर सिंह गिल के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज 06 जून 2026 को जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से लगाया गया 01 नग प्रेशर कुकर IED बरामद हुआ।

बरामद विस्फोटक सामग्री को बीडीएस टीम द्वारा अत्यंत सावधानी एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया, जिससे संभावित बड़ी जनहानि एवं सुरक्षा बलों को होने वाले नुकसान को टाला जा सका।

*अभियान में शामिल प्रमुख अधिकारी…*

जगपाल – एसी, बीएसएफ 40वीं वाहिनी

निर्मल जांगड़े – निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, कोयलीबेड़ा

जगदीश प्रसाद – इंस्पेक्टर, बीएसएफ 40वीं वाहिनी

महेंद्र सिंह – उप निरीक्षक, बीएसएफ 40वीं वाहिनी

सौरभ यादव – उप निरीक्षक, बीएसएफ 40वीं वाहिनी

नवीन प्रकाश सिंह – उप निरीक्षक, बीएसएफ 40वीं वाहिनी।

कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही से नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित हो रहा है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन सर्चिंग एवं ऑपरेशन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.