Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – ब्रेकिंग : सिहावा पहाड़ी में लाश मिलने से मचा हड़कंप,13 जनवरी को मॉर्निंग वॉक पर निकला,आज डेढ़ माह बाद इस हाल में मिला शव…!!

धमतरी,4 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहाड़ी पर लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा यहां सिहावा थाना क्षेत्र में सिहावा पहाड़ी पर तालाब के पास एक अधेड़ व्यक्ति का विघटित शव पड़ा हुआ मिला है, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है, फिलहाल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय ग्रामीण किसी काम से पहाड़ी के तरफ गए हुए थे,इस दौरान उन्हें बदबू आने लगा,जब पास जाकर देखें तो लाश को पड़ा हुआ देख लोग हैरान रह गए,जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक लाश कुछ दिन पुरानी है जिसकी पहचान केरेगांव थाना इलाके दरगहन निवासी जगन्नाथ पिता मयाराम साहू उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है, बताया जा रहा है मृतक बीते 13 जनवरी से मॉर्निंग वॉक पर जा रहा हूं बोलकर निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की लेकिन फिर उसका कहीं पता चला ऐसे में परेशान परिजनों ने केरेगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

जिसके बाद पुलिस मृतक की लगातार तलाश कर रही थी,जिसका शव आज सिहावा पहाड़ी पर मिला है, पुलिस के मुताबिक मौके पर 505 कीटनाशक की बोतल पड़ा हुआ मिला है,जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह उसी का सेवन सुसाईड किया होगा, इस घटना ने अपने पीछे कई सवाल खड़े कर दिए है?मृतक घर से टहलने निकला था तो यहां इतने दूर क्या अकेले आया था या फिर किसी के साथ? ये अभी जांच का विषय है,फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.