Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG:- रायपुर के महादेव घाट में कांग्रेस नेता की गाड़ियों में आग, CCTV फुटेज आया सामने,,

रायपुर 28 फरवरी 2026:– रायपुर के महादेव घाट इलाके में कांग्रेस नेता की गाड़ियों में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो अज्ञात बाइक सवार संदिग्ध गतिविधि करते दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक किसी ज्वलनशील पदार्थ के साथ गाड़ियों के पास पहुंचते हैं और फिर वाहन में आग लगा देते हैं। आग लगाने के बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं, आग लगाने के तुरंत बाद उनमें से एक व्यक्ति किसी को मोबाइल पर कॉल करते हुए भी नजर आ रहा है।

इस घटना में ब्रेजा और वेन्यू कार को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह जल गए।

कांग्रेस ने इस घटना को साजिश करार दिया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि सुपारी देकर उनकी गाड़ियों में आग लगवाई गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना के संबंध में डीडी नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.