Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

मोदी की गारंटी पर अमल, होली से पहले किसानों के खातों में करोड़ों की राशि : वासु साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चारामा

कांकेर। “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतारते हुए विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि अंतरित की है। होली पर्व से ठीक पहले दी गई इस आर्थिक सौगात से अंचल के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वासु साहू ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को मुख्यमंत्री साय मजबूती से लागू कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना है। उन्होंने कहा कि समय पर आर्थिक सहायता मिलने से किसान बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा कि होली जैसे बड़े पर्व से पहले मिली यह सौगात किसानों के परिवारों के लिए विशेष महत्व रखती है। इससे न केवल खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिलेगी, बल्कि त्यौहार की तैयारियों में भी आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हित में लिए जा रहे निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसानों का सरकार पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.