CG — कांकेर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान ‘उजियारा’ जारी, तीन मामलों में बड़ी कार्रवाई

कांकेर 11 जनवरी 2026:- कांकेर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘उजियारा’ लगातार जारी है। इस अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए देशी महुआ शराब और अंग्रेजी शराब जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमाल एवं दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
कोरर थाना क्षेत्र में कार्रवाई:- ग्राम तरियापारा कोकानपुर में पुलिस ने आरोपी हीरालाल नेताम उम्र 59 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 07 लीटर देशी महुआ शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये जब्त की गई। इस मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
चारामा थाना क्षेत्र में कार्रवाई:-ग्राम गिधाली में आरोपी कमल कुमार धुर्वा के कब्जे से 9.5 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1140 रुपये बताई गई है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
सरोना थाना क्षेत्र में कार्रवाई:- कंक नाला पुल के पास ग्राम मुड़पार में पुलिस ने शराब सप्लायर प्रशांत नैनानी उम्र 31 वर्ष को पकड़ा। आरोपी के पास से 73 पौवा अंग्रेजी गोल्ड गोवा सुपीरिया व्हिस्की 13.140 लीटर, जिसकी कीमत 8760 रुपये आंकी जा रही है साथ ही एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी के चलते ऐसे मामलों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।
Live Cricket Info









