Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

*CG – 60 वर्षीय इंदू बाई के जीवन में आई रौशनी.. सीढ़ी से गिरने की वजह चलना हो रहा था मुश्किल,फिर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित टीम ने इस तरह दी राहत…*

धमतरी/नगरी 24 फरवरी 2025।  जरूरत थी एक सहारे की! दरकार थी किसी के सहयोग की..तभी नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित टीम ने एक बुजुर्ग महिला के लिए जो किया वो उसके मन में ना सर्फ एक नई उम्मीद जगाई बल्कि उनको एक हौसला भी दे गया, दरअसल मानवता और संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए नगरी नगर पंचायत ने वार्ड क्रमांक 6 निवासी 60 वर्षीय इंदु बाई  निशाद को व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर उनकी दैनिक जीवन की बड़ी समस्या का समाधान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदु बाई निषाद कुछ दिन पूर्व अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे, जिससे उन्हें चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उम्र अधिक होने के कारण वे स्वयं से शौचालय तक जाने में भी असमर्थ हो रहे थे। अपनी पीड़ा को उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के समक्ष रखा तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर आवेदन प्रस्तुत किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र दो दिनों के भीतर ही धमतरी समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक बुजुर्ग को सहारा मिला, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी विश्वास और मजबूत हुआ। समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉक्टर मनीष पांडे एवं सहायक कौशल कुमार साहू एवं तोस कुमार जयसवाल का नगरी नगर पंचायत की समस्त जनपद निधियां ने भी आभार व्यक्त किया है

इसी क्रम में नगर पंचायत नगरी द्वारा क्षेत्र के 13 अन्य जरूरतमंद नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार छड़ी भी प्रदान की गई, ताकि वे अपनी दैनिक दिनचर्या सुगमता से पूर्ण कर सकें।

व्हीलचेयर प्राप्त कर  निशाद ने भावुक होकर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति अश्वनी निषाद, विनिता कोठारी, शंकर देव, चेलेश्वरी साहू, राजा पवार, जयंती तुकेश्वरी साहू, मिक्की गुप्ता, अंबिका ध्रुव,  नरेश, पटेल देवचरण ध्रुव सहित समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगर पंचायत नगरी की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना का सशक्त उदाहरण है, जो प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की नई मिसाल कायम करती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.