चारामा वार्ड 13 उपचुनाव: कांग्रेस के मोहित नायक 85 वोटों से विजयी, भाजपा को मिली हार


चारामा, 4 जून 2026:— नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 में 1 जून 2026 को हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी मोहित कुमार नायक ने भाजपा प्रत्याशी अनूप सोनकर को 85 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।
वार्ड 13 में मतदान के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे और शाम तक करीब 92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे।
मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी मोहित कुमार नायक को 286 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनूप सोनकर को 201 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मोहित कुमार नायक ने 85 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर वार्ड 13 की सीट कांग्रेस के खाते में डाल दी।
परिणाम सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली।
परिणाम:-
मोहित कुमार नायक (कांग्रेस) – 286 वोट
अनूप सोनकर (भाजपा) – 201 वोट
जीत का अंतर – 85
Live Cricket Info







