Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — जमीन विवाद बना हत्या की वजह, पहले गड्ढे में धक्का दिया फिर फावड़े से किया वार, मौत; पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांकेर 24 जनवरी 2026:- कांकेर जिले के थाना नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम कोहकाटोला में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। नरहरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे दयाराम उईके अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई दयालूराम उईके अपने बेटों राघेंद्र उईके और पुनम उईके तथा दो नाबालिग बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारपीट के दौरान आरोपियों ने दयाराम उईके को कॉलम के लिए खोदे गए गड्ढे में धक्का दे दिया। आरोप है कि राघेंद्र ने निर्माण कार्य में रखे औजार से उनके सिर पर वार किया और पुनम ने पत्थर के धम्मस से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बहने लगा। इसके बाद सभी ने मिलकर गड्ढे में मिट्टी-पत्थर फेंक दिए। दयाराम गड्ढे से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी मीना उईके ने थाना नरहरपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और उसी दिन घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और पत्थर का धम्मस बरामद किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.