Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर पुलिस को मिली 100 हाईटेक मोटरसाइकिलें, नक्सल विरोधी अभियान को मिलेगी नई रफ्तार

कांकेर, 19 फरवरी 2026 :- जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस विभाग को बड़ी मजबूती मिली है। जिले के थाना स्टाफ और डीआरजी के जवानों को 100 नई अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें सौंपी गईं। इन बाइकों का उपयोग अपराधों की रोकथाम और नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक तेज व प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जवानों को गाड़ियों की चाबियां सौंपी गईं। हरी झंडी दिखाकर इन मोटरसाइकिलों को ऑपरेशनल किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी (नक्सल ऑप्स) गिरिजा शंकर साव, डीएसपी (बस्तर फाइटर्स) डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी (डीआरजी) अविनाश ठाकुर, आरआई दीपक साव तथा आरआई गोविन्द कांकेर की उपस्थिति में पूरी व्यवस्था संपन्न कराई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नई 100 सीसी हाई पावर मोटरसाइकिलें सायरन और लाउडस्पीकर जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस हैं। इनसे जवानों को दुर्गम और वन क्षेत्रों में तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। सर्च ऑपरेशन में तेजी आएगी, आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी, थाना और कैंपों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा तथा गश्त व्यवस्था और मजबूत होगी।

नक्सल प्रभावित जिले कांकेर में यह पहल सुरक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है। रफ्तार, संसाधन और संकल्प के साथ कांकेर पुलिस अब और अधिक हाईटेक और सशक्त बन रही है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, दीपक खटवानी, राजीव लोचन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.