Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की नियुक्ती,प्रदेश नेतृत्व के नई टीम का गठन, किसे क्या मिली जिम्मेदारी देखें पूरा सूची…*

धमतरी,18 फरवरी 2026।भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहमति से महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की वर्ष 2026 हेतु घोषणा की गई है। संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है।

जारी सूची के अनुसार महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रुक्मणी सोनकर, श्रीमती प्रीति यदु, श्रीमती पुष्पा साहू एवं श्रीमती ललिता भारद्वाज को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री पद पर श्रीमती प्रियंका सिन्हा एवं श्रीमती कविता यादव को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर श्रीमती पवित्रा दिवान, श्रीमती विमला ध्रुव, श्रीमती विनिता कोठारी, श्रीमती वीणा साहू एवं श्रीमती भुवनेश्वरी चंदेल को नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती संगीता जगताप एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती गितेश्वरी साहू को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती डॉली सोनी, सह मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती सुलोचना देवांगन, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती अनीता सोनकर एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती फुलबरी साहू को नियुक्त किया गया है।

कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्रीमती संपदा साहू, श्रीमती पद्मनी तिवारी, श्रीमती सुशीला तिवारी, श्रीमती श्रमित सिन्हा, श्रीमती सती मरकाम, श्रीमती तेजस्वनी साहू, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती श्रमित सिन्हा, श्रीमती अनुराधा साहू, श्रीमती नंदिनी पटेल, श्रीमती खिलेश्वरी निषाद, श्रीमती संध्या साहू, खुशी घोघरेरी यादव एवं श्रीमती जानेश्वरी साहू को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है, जिसमें धमतरी शहर मंडल से श्रीमती पूजा कुंजाम, आमदी मंडल से श्रीमती सुनीता साहू, रांव मंडल से श्रीमती किरण सिन्हा, मगरलोड मंडल से श्रीमती पूर्णिमा बनपोला, गंगरेल मंडल से श्रीमती टिकेश्वरी साहू, कुरूद मंडल से खुशी घोघरेरी निर्मलकर, भखारा मंडल से श्रीमती चंद्रिका साहू, सिर्री मंडल से श्रीमती नीलिमा ध्रुव, मेघा मंडल से श्रीमती दिनेश्वरी साहू, नगरी मंडल से श्रीमती चंचलेश्वरी साहू, मरारलोड मंडल से श्रीमती मनुप्रिया साहू, बेलरगांव मंडल से श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर एवं कुकेराल मंडल से श्रीमती रेखा साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित महिला मोर्चा की टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा महिला मोर्चा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेगी। संगठन विस्तार, सामाजिक सहभागिता एवं महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में यह नई टीम सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उक्त जानकारी उमेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.