कांकेर ब्रेकिंग : चारामा के दीनदयाल चौक में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल कांकेर/चारामा 18 फरवरी 2026:- चारामा में बुधवार

कांकेर/चारामा 18 फरवरी 2026:- चारामा में बुधवार शाम दीनदयाल चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पीछे जा टकराई, जिससे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक ग्राम सिरसिदा से अपने घर मचानदुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने चल रही ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत चारामा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम प्रकाश दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं डोमेश्वर पिद्दा के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है हादसे के बाद दीनदयाल चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बता दे कि नेशनल हाईवे किनारे शाम होते ही कई दुकानें लग जाती हैं और वाहन सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हाईवे पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Live Cricket Info









