CG— कल गूंज रही थी खुशियां, आज जल उठी चिताएं,,कांकेर हादसे की दर्दनाक कहानी,,

कांकेर 10 अप्रैल 2026 :— कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर नाथिया नवागांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। अभी तक दुर्घटना का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक चारामा ब्लॉक के ग्राम उड़कुडा के निवासी थे। वे कांकेर के चीवरांज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान नाथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई।
इस हादसे में एक ही परिवार के 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में कांकेर पुलिस में पदस्थ आरक्षक मुनेंद्र नेताम के परिवार को भी गहरा आघात पहुंचा है। उनकी पत्नी कुंती नेताम, दामाद समुंदलाल नेताम, बहन मुमतुला नेताम और 8 वर्षीय भांजा अंशु नेताम की मौत हो गई वहीं दूसरी कार में सवार दीना यादव और जुहरा जुर्री की भी मौत हो गई। इस हादसे ने एक ही गांव के कई परिवारों को उजाड़ दिया है।
*मृतकों के नाम* 1. दीना यादव 2. जुहरा जुर्री3. कुंती नेताम4. समुंदलाल नेताम 5. मुमतुला नेताम6. अंशु नेताम (8 वर्ष)
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आज सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।
*कांकेर पुलिस की कार्रवाई व अपील:—*
पुलिस ने दूसरी कार के चालक विश्वजीत नेताम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। वही कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सावधानी से चलाएं, तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
Live Cricket Info






