Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

चारामा नगर के सूने मकान में 8 लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला चोर; 300 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा

कांकेर/चारामा, 22 जुलाई 2026। जिले के चारामा में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का पड़ोसी ही निकला, जिसने निजी आर्थिक जरूरत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार प्रार्थी पंकज मेश्राम 15 जुलाई को परिवार सहित धमतरी जिले के दानीटोला गए थे। 17 जुलाई को पड़ोसी ने घर का पिछला दरवाजा खुला होने की सूचना दी। वापस लौटने पर घर के अंदर आलमारी का ताला टूटा मिला और सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित करीब 8.45 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो चुकी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पवन सोनकर (25 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-2, चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 16 जुलाई को मकान के पीछे से प्रवेश कर दरवाजा और आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी की थी। चोरी का सामान पर्स में भरकर उसी रास्ते से फरार हो गया। आरोपी ने आर्थिक जरूरत पूरी करने के उद्देश्य से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का पलटा, पेचकस, प्लास और आरी सहित अन्य औजार बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब 8 लाख रुपये बताया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में थाना चारामा एवं साइबर सेल कांकेर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी और चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.