Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — तालाकुर्रा धान खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी समेत 3 पर एफआईआर दर्ज; कांग्रेस के प्रदर्शन के अगले दिन प्रशासन का एक्शन

कांकेर 14 जुलाई 2026;— तालाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में सामने आए करोड़ों रुपये के धान घोटाले में आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और बारदाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की संयुक्त टीम ने तालाकुर्रा उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान 3692.68 क्विंटल धान कम पाया गया। इसके बाद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरकाटोला के प्रबंधक ने तीनों जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

गौरतलब है कि इसी मामले को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मरकाटोला में चक्काजाम और प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने करीब 1 करोड़ 14 लाख 47 हजार रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

प्रशासन द्वारा अब एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद इस मामले में आगे की पुलिस जांच शुरू हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में और कौन-कौन जिम्मेदार सामने आते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.