Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— महिला के अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने की मूल धर्म में वापसी, चार परिवार के 11 सदस्य मूल धर्म में शामिल,,

कांकेर 13 फरवरी 2026:- कांकेर जिले में धर्मांतरण के बाद लोगों के फिर से अपने मूल धर्म में लौटने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नरहरपुर क्षेत्र के जामगांव में चार परिवारों के 14 लोगों ने अपने मूल धर्म को दोबारा अपना लिया। यह फैसला परिवार ने एक महिला की मृत्यु के बाद लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, जामगांव निवासी कमलेश पमार का परिवार लंबे समय से धर्मांतरित था। हाल ही में उनकी पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद परिवार ने इच्छा जताई कि अंतिम संस्कार सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाए। इस विषय पर गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण और ग्राम प्रमुख शामिल हुए। बैठक के दौरान परिवार ने अपने मूल धर्म में वापसी की घोषणा की। इसके बाद महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी पारंपरिक रीति-रिवाज से शुरू की गई।

गौरतलब है कि जामगांव में पहले भी धर्मांतरण को लेकर विवाद की स्थिति बन चुकी है। शव दफनाने और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे गांव में कई बार तनाव का माहौल बना।

सर्व समाज प्रमुख ईश्वर कावड़े ने बताया कि गांव में धर्मांतरण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार स्थिति तनावपूर्ण भी हुई। ग्रामीणों ने पहले भी धर्मांतरित लोगों से अपने मूल धर्म में लौटने की अपील की थी, लेकिन तब वे नहीं माने। अब धीरे-धीरे कुछ परिवार स्वयं वापस आ रहे हैं।

फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और अंतिम संस्कार सामाजिक परंपराओं के अनुसार किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.