Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : 2 करोड़ 40 लाख का गांजा जब्त, रायपुर के 3 तस्कर सहित पांच अरेस्ट,खपाने की थी तैयारी तभी NH 30 में पुलिस ने…

धमतरी,08 जून 2026।छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध गांजा तस्करी पर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिक सहित 5 आरोपियों को धर दबोचा है,पुलिस ने तस्करों के पास से क़रीब 491 किलोग्राम गांजा सहित एक स्विफ्ट कार, पिकअप वाहन और 6 नग मोबाईल फोन भीं जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 900 रुपए बताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुनी थाना पुलिस को स्विफ्ट कार CG 04 QA 3116 और पिकअप वाहन नंबर CG 04 QH 0834 में बडे़ पैमाने पर गांजा तस्करी होने की मुखबिर से सूचना मिली थी,जिसके आधार पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और चारामा से धमतरी मार्ग नैशनल हाईवे 30 में श्यामतराई वनविभाग के जांच नाका के पास घेराबंदी कर वाहनों की तलाश कर अलग अलग पैकेटों में रखे गांजा को बरामद कर जब्त किए।

पुलिस ने मामले में नौशाद खान 29 वर्ष निवासी उत्तरप्रदेश वर्तमान जगदलपुर,करण पिता मनोज कुमार 22 वर्ष निवासी बोरिया, रायपुर, मोहम्मद शादिक पिता युनूस खान उम्र 30 वर्ष गोकुलनगर टिकरापारा रायपुर, हिमांशु पिता भोजराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी पचमड़ी नाका रायपुर को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि जिले के अंतिम छोर और वनांचल नगरी सिहावा कक्षेत्रों में लगातार पुलिस द्वारा गांजा पर कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन आज हुई कार्रवाई बीते चार वर्षों में गांजा तस्करी पर सबसे बडे़ कार्रवाई में से एक है, बताया गया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, बताया गया कि आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.