चारामा में सड़क हादसा: तहसील कार्यालय के सामने बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

चारामा 14 जनवरी 2026.
चारामा तहसील कार्यालय के सामने बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सगाऊ राम, निवासी ग्राम खैरखेड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सगाऊ राम किसी शासकीय कार्य से तहसील कार्यालय आया हुआ था। पट्टा संबंधी दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने के बाद वह वापस तहसील कार्यालय की ओर लौट रहा था, इसी दौरान कांकेर से रायपुर की ओर जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Live Cricket Info









