Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — खाद की कमी से परेशान किसान, सरपंच संघ ने ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

कांकेर/चारामा 10 फरवरी 2026:– जिले के चारामा ब्लॉक के कई गांवों में इन दिनों यूरिया खाद की भारी कमी बनी हुई है। इस समस्या को लेकर किसानों और सरपंच संघ ने अनुभागीय अधिकारी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी परेशानी बताई। किसानों का कहना है कि रबी फसल के इस समय में यूरिया खाद बहुत जरूरी होती है, लेकिन सहकारी समितियों और निजी दुकानों में खाद उपलब्ध नहीं है।

किसानों ने बताया कि खाद के लिए उन्हें सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। इससे उनकी फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कुछ किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दुकानदार यूरिया के साथ दूसरे अनावश्यक सामान जबरन बेच रहे हैं और कालाबाजारी भी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ज्ञापन में ग्राम गोलकुंभड़ा के किसान सुरेश कुमार तेता ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लगातार खाद की कमी बनी हुई है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। कार्यक्रम सरपंच संघ के उपाध्यक्ष व जिला युवा कांग्रेस महासचिव जय प्रकाश गावड़े के नेतृत्व में किया गया गावड़े ने कहा कि चारामा ब्लॉक के कई गांवों में यही हाल है। किसानों को पहले से ही धान बोने, फसल कटाई और बिक्री तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऊपर से खाद की कमी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द खाद की समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीं सुरेश तेता, सरपंच ग्राम गोलकुंभड़ा ने कहा कि वे खुद भी किसान हैं और गांव में खाद नहीं मिलने से सभी ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक किसानों को ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। इस पर अनुभागीय अधिकारी तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जल्द ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अर्जुन देवांगन ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली सरकार के समय में ही किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का समाधान करता है और किसानों को राहत मिल पाती है या नहीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.