Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — बस्तर दौरे पर सचिन तेंदुलकर, जगदलपुर में भव्य स्वागत, दंतेवाड़ा के लिए रवाना,, क्रिकेट ग्राउंड का करेंगे उद्घाटन

बस्तर/जगदलपुर 22 अप्रैल 2026:– पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर आज बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर माहौल उत्साह से भरा रहा और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जगदलपुर पहुंचने के बाद सचिन तेंदुलकर ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं से भी बातचीत की और कई खिलाड़ियों को अपने बल्ले पर ऑटोग्राफ देकर उनका हौसला बढ़ाया।

इसके बाद सचिन तेंदुलकर जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए। उनका अगला कार्यक्रम दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार में आयोजित है, जहां वे आदिवासी बच्चों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करेंगे।

साथ ही सचिन तेंदुलकर छिंदनार में एक नए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन भी करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। माना जा रहा है कि उनके आने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.