Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

धमतरी न्यूज :.. नगरी के वार्ड नंबर 5 आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्यौहार,नगर पंचायत अध्यक्ष बोले – कुपोषण को समाप्त करने एक विशेष महाअभियान…

धमतरी,10 फरवरी 2025। नगर पंचायत नगरी के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के दौरान 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन, ऊँचाई एवं लंबाई मापी गई, तथा बच्चों में एनीमिया एवं कुपोषण के लक्षणों की जांच की गई,वजन त्यौहार का आयोजन शासन के निर्देशानुसार वर्ष में एक बार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में किया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों एवं माताओं को पोषण के प्रति जागरूक करना है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, वार्ड पार्षद एवं सभापति विनीता कोठारी, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद देवचरण ध्रुव, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं सभापति अश्विनी निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने उपस्थित माताओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। 

 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से कुपोषण एवं अन्य बीमारियों की पहचान कर उनसे लड़ने की जानकारी मिलती है,कुपोषण को छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश से समाप्त करने के लिए यह एक विशेष महाअभियान है,उन्होंने माताओं से अपील की कि वे बच्चों को बेहतर पोषण दें तथा गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। समय पर गर्म, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन करने से बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी में मिलने वाली पोषण सामग्री का नियमित रूप से उपयोग करने एवं बच्चों को समय-समय पर जांच हेतु आंगनबाड़ी केंद्र लाने का आग्रह किया, जिससे बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास की सही जानकारी मिल सके।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुमकुम सोनी माहेश्वरी यादव अंबिका मरकाम सीता साहू गोदावरी सेन आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.