Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG..DHAMTARI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां दंतेश्वरी मंदिर सांकरा में भव्य पूजा-अर्चना…

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी/सांकरा,11 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, जनविश्वास एवं समग्र विकास के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांकरा स्थित दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां दंतेश्वरी के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही भारत की उन्नति, समृद्धि, सुरक्षा और विश्व पटल पर बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि दुबे, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, भाजपा नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा ,गिरवर भण्डारी, हेमलता साहू, सत्ती मरकाम, रंजना साहू, अमेश ध्रुव, जन्मेजय साहू, पवन साहू, साधु राम साहू, महेश साहू, पारस साहू, बोधन साहू, रामदास मानिकपुरी, भूषण साहू एवं जनक राम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनसेवा का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा एवं वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच एवं निर्णायक नेतृत्व के कारण भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।

पूजा-अर्चना एवं आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, जयघोष एवं राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ,इस आयोजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनसमर्थन और विश्वास को पुनः सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.