Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : तेंदुआ के आतंक से क्षेत्रवासी थर्राए, खाना खाने के बाद घर के आंगन में बैठी महिला पर तेंदुआ ने किया हमला,कल भी दो लोगों…

धमतरी/दुधावा,18 जून 2026। धमतरी जिला के बेलरगांव तहसील और कांकेर के सरोना तहसील के दुधावा सीमा क्षेत्र के ग्राम ढेकलावन में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदुए के हमले में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, ग्राम ढेकलावन निवासी मंगतीन बाई यादव (66 वर्ष), पति स्वर्गीय परऊ राम यादव, बुधवार रात भोजन करने के बाद अपने घर के आंगन में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ गांव में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला जोर-जोर से चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की सक्रियता के चलते तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला,हमले में महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली जानवरों, विशेषकर तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी करने तथा उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने, समूह में रहने तथा अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि गांववासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.