राजिम ब्रेकिंग,,सरगी नाला में पानी में तैरता मिला युवक का सड़ा-गला शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस


राजिम 14 जुलाई 2026:— गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिसकी सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना है और काफी हद तक सड़-गल चुका है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ-साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







