CG… शराब दुकान पहुंचा भालू!. जब आहता में युवक का हुआ मौत से सामना,नींद के आगोश में था और सामने पहुंच गया खूंखार जंगली भालू और फिर…

कांकेर,9 फरवरी 2025। यूं तो छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में भालू और तेंदुआ जैसे खूंखार वन्य प्राणियों का दिखना बेहद आम बात है,क्योंकि यहां आए दिन किसी ना किसी गांव में तेंदुआ,भालुओं की चहलकदमी और मौजूदगी की खबरें आते रहती है,लेकिन इस बार भालू का एक अजब अनोखा और भयावह वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल है,जहां भालू गांव के गलियों, जंगल पहाड़ी या किसी ग्रामीण के घर नहीं बल्कि सीधा शराब दुकान और आहाता तक पहुंच गया।
दरअसल रोंगटे खड़े कर देने वाली ये पूरा वाक्या नरहरपुर की है,जहां भालू शराब दुकान और वहां बने आहाता तक पहुंच गया,बताया जा रहा है कि वहां कार्यरत एक युवक रात को काम खत्म कर सोने चला गया,वह गहरी नींद के आगोश में समाता उससे पहले वहां एक बड़ा सा जंगली भालू पहुंच गया..जिसे देख मानो कुछ पल के लिए युवक की सांसे थम गई, वहीं अचानक सामने आए इस खतरनाक मेहमान ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,भालू लगभग चार मिनट तक आहाता में तांडव करता रहा,इस दौरान सो रहा युवक सांसें रोके पड़ा रहा..भालू कभी उसके पास आता,कभी इधर-उधर घूमता मानो जैसे जिंदगी और मौत के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा हो,गनीमत रहा कि युवक ने घबराहट में कोई हरकत नहीं की,सूझबूझ और संयम से उसने खुद को स्थिर रखा, जिससे भालू बिना हमला किए वहां से आगे बढ़ गया,कुछ ही पलों में यह भयावह दृश्य टल गया और युवक की जान बच गई।
घटना का वीडियो/तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और आहातों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
> सावधानी जरूरी: वन्यजीव बहुल क्षेत्रों में रात के समय खुले में सोने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को तुरंत सूचना दें।
कांकेर,9 फरवरी 2025। यूं तो छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में भालू और तेंदुआ जैसे खूंखार वन्य प्राणियों का दिखना बेहद आम बात है,क्योंकि यहां ज्यादातर गांव पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है,जिसे तेंदुआ और भालू जैसे वन्यप्राणी के प्राकृतिक आवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है, लिहाजा यहां आए दिन किसी ना किसी गांव में तेंदुआ,भालुओं की चहलकदमी और मौजूदगी की खबरें आते रहती है,लेकिन इस बार भालू का एक अजब अनोखा और भयावह वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल है,जहां भालू गांव के गलियों, जंगल पहाड़ी या किसी ग्रामीण के घर नहीं बल्कि सीधा शराब दुकान और आहाता तक पहुंच गया।
दरअसल रोंगटे खड़े कर देने वाली ये पूरा वाक्या नरहरपुर की है,जहां भालू शराब दुकान और वहां बने आहाता तक पहुंच गया,बताया जा रहा है कि वहां कार्यरत एक युवक रात को काम खत्म कर सोने चला गया,वह गहरी नींद के आगोश में समाता उससे पहले वहां एक बड़ा सा जंगली भालू पहुंच गया..जिसे देख मानो कुछ पल के लिए युवक की सांसे थम गई, वहीं अचानक सामने आए इस खतरनाक मेहमान ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,भालू लगभग चार मिनट तक आहाता में तांडव करता रहा,इस दौरान सो रहा युवक सांसें रोके पड़ा रहा..भालू कभी उसके पास आता,कभी इधर-उधर घूमता मानो जैसे जिंदगी और मौत के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा हो,गनीमत रहा कि युवक ने घबराहट में कोई हरकत नहीं की,सूझबूझ और संयम से उसने खुद को स्थिर रखा, जिससे भालू बिना हमला किए वहां से आगे बढ़ गया,कुछ ही पलों में यह भयावह दृश्य टल गया और युवक की जान बच गई।
घटना का वीडियो/तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और आहातों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
> सावधानी जरूरी: वन्यजीव बहुल क्षेत्रों में रात के समय खुले में सोने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को तुरंत सूचना दें।
Live Cricket Info