Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर ब्रेकिंग: अवैध रेत खनन के खिलाफ विधायक सावित्री मंडावी की आधी रात कार्रवाई, 5 हाइवा और एक चेन माउंटेन मशीन जब्त

कांकेर 8 जून 2026:— जिले में अवैध रेत खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। चारामा ब्लॉक के हराडूला रेत खदान में आधी रात को अवैध रूप से रेत खनन किए जाने की सूचना मिलने पर विधायक सावित्री मंडावी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 5 हाइवा और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार हराडूला क्षेत्र में देर रात रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर विधायक सावित्री मंडावी मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई करते हुए खनन में लगे वाहनों और मशीनों को रुकवाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद अवैध रेत खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के समय संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया, जिसके कारण उन्हें स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में अवैध रेत खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जैसे ही हराडूला में अवैध खनन की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह होते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत खनन के मामलों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद रात के अंधेरे में रेत माफिया सक्रिय रहते हैं और महानदियों से लगातार रेत का उत्खनन किया जाता है।

फिलहाल जब्त किए गए वाहनों और मशीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.