CG – धमतरी : नगरी के गोपी किशन निषाद का CRPF में चयन,क्षेत्र सहित जिला और प्रदेश का बढ़ाया मान..नगर पंचायत अध्यक्ष, सभापति और पार्षद सहित लोगों ने दी बधाई…

धमतरी,9 फरवरी 2025। धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी वार्ड नंबर 7 के रहने वाले गोपी किशन निषाद का चयन CRPF यानी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में कॉन्स्टेबल पद के लिए हुआ है,उन्होंने अपनी इस उपलब्धि पर ना सिर्फ नगरी नगर बल्कि पूरे क्षेत्र जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है,इस गौरवशाली क्षण के मौके पर माता, पिता सहित परिवार, रिश्तेदार, मित्रगण, जनप्रतिनिधि और समाज के लोगों लोगों उन्हें बधाई देकर देश सेवा के लिए उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने उन्हें सम्मान रवाना किया गया।
बताते हैं कि गोपी किशन निषाद के अंदर शुरू से ही देश प्रेम के प्रति सेवा की भावना, कुछ कर गुजरने की चाहत थी, बचपन से ही होनहार पढ़ाई के प्रति गजब का लगन और कड़ी मेहनत के बूते सामान्य परिवार से निकलकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल किया, जो बेहद ही सराहनीय और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है,ऐसा नहीं है कि यहां तक पहुंचने के लिए उनका राह आसान था,बताया गया कि इस दौरान उन्हें आर्थिक परेशानी सहित कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा.. लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं माना, सारी परेशानियों को मात देकर दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आगे अपनी मंजिल को बढ़ते रहे लिहाजा सफलता आज उनके साथ है।
उनकी इस उपलब्धि पर नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद, वार्ड नंबर सात के पार्षद चेलेश्वरी साहू ने उनके घर पहुंचकर गोपी किशन निषाद को उज्ज्वल भविष्य की बधाई, शुभकामनाएँ प्रेषित किया और कहा कि…” गोपी किशन निषाद ने नगरी नगर सहित क्षेत्र और निषाद समाज का नाम रौशन किया है,ऐसे युवा देश की सेवा कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।”
जानकारी के मुताबिक CRPF में नियुक्ति के बाद गोपी किशन निषाद को राजस्थान में एक वर्ष तक प्रशिक्षण अवधि में रखा जायेगा, वहीं ट्रेनिंग पूरा होने के पश्चात वे देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे,उनके इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है,पूरा नगरी नगर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
Live Cricket Info









