CG – ब्रेकिंग : अटल आवास कालोनी में हादसा,एक हिस्सा भरभरा कर गिरा ..महिला और बच्चे घायल, मची चीखपुकार…

धमतरी,9 जनवरी 2025। धमतरी से एक बड़ी ख़बर मिल रही है,बताया जा रहा है कि यहां शहर के सोरिद नगर डिपोपारा स्थित अटल आवास कालोनी में एक बड़ा हादसा हुआ है,जानकारी के मुताबिक अटल आवास का एक हिस्सा,सीढ़ियां टूटकर बिखर गया,जिससे सीढ़ी के माध्यम से एक मासूम बच्चे को लेकर ऊपर जा रही महिला और बच्चे घायल हो गए,जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक डिपोपारा का अटल आवास कालोनी को बने काफी टाइम हो गया है,जहां बहुत से परिवार निवासरत है..लिहाजा पुराना होने की वजह से अटल आवास बहुत ही जर्जर हो गई है, जिसके लिए वहां रहने वाले लोगों द्वारा पूर्व में स्थिती सुधारने या व्यवस्था बनाने की मांग कर चुके हैं।
वहीं आज सुबह जब अटल आवास परिसर में ये हादसा हुई तो वहां हड़कंप मच गया,यहां आवास परिसर का सीढ़ियां टूटकर अचानक एकाएक गिरा तो हड़कंप मच गया,वहां के निवासी सकते में आ गए.. इस दौरान गोद में बच्चे लिए सीढ़ी चढ़ रही एक महिला और बच्चा घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
बताते हैं कि पुराना होने के कारण अटल आवास बेहद जर्जर हो गया है, ऐसे में लाजमी है कभी भी बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती है, बताया जा रहा है कि सुधार या इस समस्या से निजात पाने के लिए यहां रहने वाले लोगों ने पूर्व में मांग भी किए थे, लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधरी तो लोग रिस्क लेकर यहां रहने को मजबूर है,वहीं आज सुबह अटल आवास का हिस्सा भरभरा कर गिरा तो मौके पर चीखपुकार मच गई थी।









