Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG… भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व पार्षद चेलेश्वरी लखन लाल साहू ने 10 वीं,12 वीं के सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई,कहा.. निरंतर मेहनत करने से..!!

धमतरी/नगरी,29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिजल्ट घोषित होते ही टॉपर्स और उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन, मित्र और रिश्तेदार एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी की अध्यक्ष और नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद चेलेश्वरी लखन लाल साहू ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कंडेल की छात्रा कुसुमलता विपरे जिसने 12 वीं में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में पांचवा स्थान प्राप्त किए हैं सहित सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए, जिससे सफलता अवश्य मिलती है।

साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों के लिए भी संदेश दिया जो पूरक (सप्लीमेंट्री) या अनुत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे सीख के रूप में लेना चाहिए। लगातार प्रयास और मेहनत से अगली बार सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.